यादव ठेठवार समाज का कैलेंडर विमोचन सम्पन्न



झलप।(ग्रामीण) कौड़िया देवरी परिक्षेत्र ठेठवार(यादव)समाज पिथौरा में ठेठवार समाज के वार्षिक कलेण्डर का विमोचन मुकेश यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।साथ ही हरीश यादव (संरक्षक),तुलाराम यादव अध्यक्ष कौड़िया देवरी परिक्षेत्र, सोमकान्त यादव(सचिव), घनश्याम यादव(कोषाध्यक्ष)विजय यादव(ठेठवार),उपाध्यक्ष माधोराम ,निरंजन यादव,रिखी राम यादव,शंकर यादव,दुलार यादव(प्रमुख सलाहकार) ,उपस्थिति में किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ने  कलेण्डर प्रकाशन पर पूरे समाज को बधाई देते हुए कहा कि कलेण्डर समाज का दर्पण है,जिसमे समाज के प्रबुद्ध जनों के कार्यकलाप की जानकारी के साथ महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश होता है।


इसमें समाज के क्रिया कलापों  के अलावा तीज त्योहारों की जानकारी प्राप्त होती है। बहुत कम समाज है,जो इस प्रकार कलेण्डर का प्रकाशन कराते हैं।यह एक शिक्षित समाज का उदाहरण हैं।सचिव सोमकान्त यादव ने बताया की विगत 6 वर्षो से 16 पृष्ठीय रंगीन  कलेण्डर का प्रकाशन किया जा रहा है,जिसे निःशुल्क वितरण किया जाता है।पूरे ठेठवार समाज के प्रमुखों तक पहुँचे  ऐसा प्रयास किया गया है।सभा को, हरीश यादव उप प्रांताध्यक्ष व संरक्षक ने भी सम्बोधित किया।आभार प्रदर्शन डिगेश यादव संचालक ने किया। 


इस अवसर पर हरीश यादव संरक्षक व प्रांतीय उपाध्यक्ष,अध्यक्ष तुलाराम यादव,सचिव सोमकान्त यादव ठेठवार विजय यादव,प्रमुख सलाहकार दुलार यादव ,उपाध्यक्ष माधोराम यादव,निरंजन यादव,रिखी राम यादव,शंकर लाल यादव, ,सह सचिव टिकेश्वर यादव,संचालक डिगेश यादव,युगल किशोर यादव,  ,अक्षय यादव,केशव यादव, ओमप्रकाश यादव,चिंताराम यादव, तेजराम यादव, जगदीश यादव,खेमराम यादव,,प्रीतम यादव, सालिक यादव,चिन्ता राम यादव,कुंद राम यादव,मोहित राम,युगल यादव ,तेजराम यादव,ओमप्रकाश यादव(युवा प्रकोष्ठ),बंशीलाल यादव,देवसिंह यादव,जगदीश यादव, बसंत यादव,टिकेश्वर यादव,धनी राम यादव, परमानन्द यादव,मालिक राम यादव उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !