छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया में महिला मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं ने हिस्सा लिया। मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम के तहत छुरिया के हाईस्कूल मैदान में महिलाओं ने क्रिकेट खेलकर जनसामान्य को जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए आव्हान किया। जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
मतदान के लिए जागरूक करने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
मार्च 30, 2024

