मुख्यमंत्री ने अपनी धरती के पारम्परिक भोजन व व्यजनों का लिया स्वाद



मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में आयोजित सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ जशपुर के पारम्परिक भोजन व व्यंजनों का स्वाद लिया। भोजन में आदिवासी संस्कृति से जुड़ी अंगाकर, मडुवा रोटी, हडुवा चटनी सहित अन्य व्यंजन परोसे गए थे।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, श्री राम प्रताप सिंह, श्रीमती कौशल्या देवी साय, श्री कृष्ण कुमार राय, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, संभागायुक्त श्री जी आर चुरेंद्र, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी श्री शशिमोहन सिंह भी उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !