अतिवृष्टि के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आई बाढ़ से जन-धन की क्षति हुई है। पड़ोसी राज्य होने के नाते हमारा दायित्व है कि हर संभव सहायता पहुँचाएँ। इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ₹5 करोड़ की राशि एवं आवश्यक राहत सामग्री भेजी जा रही है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 7, 2025
इस आपदा की घड़ी में मध्यप्रदेश,… pic.twitter.com/qy1LbUz7bt
रायपुर, 7 सितंबर 2025 मध्यप्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहल की है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राहत राशि के तौर छत्तीसगढ़ को पांच करोड़ रूपए और राहत सामग्री भेजी गई है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ न केवल पड़ोसी राज्य हैं, बल्कि आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा।