प्रधानमंत्री के रायपुर प्रवास के दौरान सुगम होगा नागरिकों के लिए यातायात

 

यातायात विभाग ने निर्धारित किए रूट चार्ट

राज्योत्सव के दौरान नागरिकों से नियमों के पालन की अपील



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 01 नवम्बर को नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान नागरिकों और व्हीआईपी अतिथियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस रायपुर ने विशेष यातायात व्यवस्था की है। नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वाले व्हीआईपी एवं नागरिकों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन तथा वाहनों की पार्किंग के लिए मार्ग व पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। राज्योत्सव स्थल पहुंचने वालों की सुविधानुसार पहुंच मार्गों को 06 रूट में विभाजित किया गया है तथा प्रत्येक रूट में पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है जो निम्नानुसार है- 


रूट-01 के तहत रायपुर शहर, धरसींवा, तिल्दा, खरोरा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली से आने वाले नागरिकों के वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग निर्धारित है। रिंग रोड 03 टर्निंग-राजू ढाबा के सामने-सेरीखेड़ी ब्रिज-एयरपोर्ट टर्निंग-स्टेडियम टर्निंग-रेलवे स्टेशन रोड-कयाबांधा अंडरब्रिज के पास-सीबीडी स्टेशन रोड-रैक बैंक मोड़-सेक्टर-22 टर्निंग-सेक्टर-22 पार्किंग स्थल पी-15 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।


रूट-02 में आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदाबाजार की ओर से आने वाले वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग निर्धारित है। आरंग-लखौली-नवागांव रेल्वे क्रासिंग-क्रिकेट स्टेडियम-सेंध तालाब-सत्यसांई अस्पताल के सामने चौक-मंदिर हसौद मार्ग तिराहा-स्टेडियम टर्निंग-चंदूलाल चंद्राकर चौक-सेक्टर 22 टर्निंग-सेक्टर 22 पार्किंग स्थल पी-15 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।


रूट-03 में अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर केवल बस से आने वाले वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग निर्धारित है। मोनफोर्ड स्कूल से दांया मोड़-हिदायतुल्ला लॉ-यूनिवर्सिटी के सामने-ट्रिपल आईटी चौक-उपरवारा चौक-मुक्तांगन तिराहा होकर मुक्तांगन पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 एवं गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।


रूट-04 में अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से आने वाले कार/चारपहिया वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग निर्धारित है। अभनपुऱ-ग्राम बकतरा-ग्राम केन्द्री-बेन्द्री मोड़-मिंटू पब्लिक स्कूल-निमोरा प्रशासनिक अकादमी के सामने से ग्राम निमोरा के पास पार्किंग स्थल पी-11 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।


इसी तरह रूट-05 में रायपुर शहर, धरसींवा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, राजनांदगांव की ओर आने वाले वाहनों के लिए राज्योत्सव स्थल तक पहुॅच मार्ग निर्धारित है।      पचपेड़ीनाका-बोरियाकला-माना बस्ती-तूता होकर तूता मैदान पार्किंग स्थल पी-08, तूता इंडियन तड़का ढाबा के पास पार्किंग स्थल पी-09 एवं निमोरा बस्ती मार्ग दालमिल के पीछे पार्किंग स्थल पी-10 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।


रूट-06 में गोबरा नवापारा, राजिम, गरियाबंद की ओर से आने वाले बस एवं चारपहिया वाहनों के लिए राज्योत्सव पहुंच मार्ग निर्धारित किया गया है। जिसके तहत राजिम-गोबरा नवापारा-नवागांव-खण्डवा-जंगल सफारी-ट्रिपल आईटी (भामाशाह चौक)- मुक्तांगन तिराहा होकर पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 एवं गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपना वाहन पार्क कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।


दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल
 
दोपहिया वाहनों की पार्किंग राज्योत्सव स्थल के सामने धरना स्थल के दोनों तरफ स्थित पार्किंग स्थल पी-05, पी-06 एवं पी-07 में होगी। 

उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर क्षेत्र के समस्त मार्गों में एक नवम्बर को मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नवा रायपुर क्षेत्र में भवन निर्माण एवं अन्य कार्य में लगे समस्त मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। व्हीव्हीआईपी रूट में कारकेड के आवागमन के समय सुरक्षा के दृष्टिकोण से 30 मिनट पूर्व समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।


इसी तरह नवा रायपुर राज्योत्सव स्थल एवं अन्य सभी कार्यक्रम आयोजन स्थल में प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। नागरिक अपने साथ शराब, सूखा नशीला पदार्थ, लाईटर, माचिस, पटाखा आदि ज्वलनशील पदार्थ, अन्य विस्फोटक पदार्थ, लाठी-डंडे, चाकू, तलवार एवं आग्नेय हथियार, बैनर-पोस्टर, ध्वनि विस्तारक यंत्र, लैपटॉप, इलेक्ट्रानिक गैजेट इत्यादि सामग्री नहीं ले जा सकेंगे।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का माना विमानतल में न्यू-टर्मिनल से आवागमन होगा, इसलिए हवाई यात्रियों को न्यू टर्मिनल पर आवागमन में असुविधा हो सकती है। समय व सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पुराने टर्मिनल से आवागमन कर सकते हैं, पुराने टर्मिनल का मार्ग खुला रहेगा।


यातायात विभाग ने व्हीव्हीआईपी कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले एवं राज्योत्सव मेला जाने वाले नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित मार्ग से आवागमन करें तथा नियत किये गये पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों की पार्किंग कर पैदल राज्योत्सव स्थल प्रवेश करें। सभी पार्किंग स्थल राज्योत्सव स्थल के नजदीक पैदल बनाये गये हैं, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों की पार्किंग करें अन्यत्र कहीं पर भी पार्किंग करने पर वाहनों को हटाये जाने से आमजनों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। व्हीव्हीआईपी प्रवास पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से कड़ी सुरक्षा जांच से नागरिकों को गुजरना पड़ेगा अतः अवांछित वस्तुए लेकर न जाएं। यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं और व्हीव्हीआईपी प्रवास के दौरान सुरक्षित व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस का अपना सहयोग दें।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !