कलेक्टर श्री लंगेह ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 60 आवेदन प्राप्त


महासमुंद 21 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में साराडीह महासमुंद निवासी श्री समुन्द बघेल ने क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन किया। इसी तरह झलप निवासी श्री मनीराम बरिहा ने खाता विभाजन हेतु, बरेकेल पिरदा निवासी श्री जयप्रकाश बघेल ने नया विद्युत मीटर कनेक्शन के लिए, ठूठापाली भंवरपुर निवासी श्री कांता प्रसाद दीवान ने भंवरपुर में आधार नामांकन संचालन के लिए एवं पोटापारा पिथौरा निवासी श्री सेवक राम साहू ने ऑनलाईन नक्शा में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन दिए। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, पीएम आवास, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, लम्बित राशि भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !