पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित


सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें - कलेक्टर


कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आई. नागेश्वर राव, जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी एनआईसी श्री देवेन्द्र साहू, जिले के सभी शासकीय एवं निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि, यातायात पुलिस के डीएसपी, पुलिस अधिकारी,, डीआरएम ई-डीएआर सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य पात्र मामलों में पीड़ितों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों के बीच प्रभावी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने से लेकर उपचार, दस्तावेजों के संधारण, ऑनलाइन प्रविष्टि तथा दावा प्रक्रिया तक प्रत्येक स्तर पर निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र राहत मिल सके।

प्रशिक्षण के दौरान परिवहन विभाग द्वारा प्रधानमंत्री राहत योजना के विभिन्न प्रावधानों, पात्रता, दावा प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन पोर्टल संचालन तथा ई-डीएआर (इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्स एक्सीडेंट रिपोर्ट) प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना से संबंधित मामलों में पुलिस, अस्पताल, परिवहन विभाग, बीमा कंपनियों एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच डिजिटल समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करना इस प्रणाली का प्रमुख उद्देश्य है। बैठक में सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, समयबद्ध जानकारी साझा करने तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा गया।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !