दांत दर्द, और मुंह की बदबू को जड़ से खत्म कर देगा यह आसान घरेलू उपाय

दांत हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दांत में कीड़ा लगना या दांतों के बीच कुछ फसने से दांत दर्द करने लगते है। दांतों का दर्द बहुत असहनीय होता है। क्योंकि दांत दर्द होने की वजह से हम कुछ भी ठीक से खा और पी नहीं सकते है।

दांत दर्द, पायरिया और मुंह की बदबू को जड़ से खत्म कर देने वाला आसान घरेलू उपाय बताएंगे।

(1)  दांत दर्द का मुख्य कारण है दांतों की सफाई न करने से दांत में कीड़ा लग जाता है। जो दांत को धीरे-धीरे खत्म करता है। और अंदर से खोखला कर देता है

उपचार :-काली मिर्च और नमक का मिश्रण दांत दर्द को रोकने के लिए असरदार है। इसके अलावा लौंग का तेल लगाने से भी दांत के दर्द में फायदा मिलता है। दांतों पर जमे हुए मेल को साफ करने के लिए लाक्षा चूर्ण में शहद मिलाकर दांतों के ऊपर इसकी मालिश करे। और दांतो को टूटने से बचाने के लिए गुनगुने पानी में दो चुटकी नमक डालकर कुल्ला करे। या एक कप गुनगुने पानी में 4-5 नींबू की बूंदें डालकर कुल्ला करे।


(2) मसूड़ों मे सूजन :- मसूड़ों में सूजन का मुख्य कारण है विटामिन सी की कमी। मसूड़ों मे सूजन आने से मसूड़े कमजोर होकर गलने और सडने लगते है। तथा इनमें से बदबू आती है। 
उपचार :- मसूड़ों में सूजन की रोकथाम के लिए सबसे जरूरी है भोजन में विटामिन सी युक्त द्रव्यों का इस्तेमाल करे। इसके अलावा सूजन से छुटकारा पाने के लिए मसूड़ों पर लौंग घिसकर लगाए। बबूल की छाल भी मसूड़ों की सूजन दूर करने के लिए असरदार है। बबूल की छाल का माउथवॉश बनाकर भी कुल्ला कर सकते है। अदरक भी मसूड़ों की सूजन से राहत देता है।।नींबू का पानी पीने से भी मसूड़ों की सूजन में आराम मिलता है। सरसों का तेल लगाने पर भी मसूड़ों की सूजन कम होती है।

ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !