धान का अवैध भंडारण एवं परिवहन के 13 प्रकरण आज दर्ज किए गए
Editor -
छत्तीसगढ़ सेवा
नवंबर 19, 2019
अब तक कुल 4815 क्विंटल धान ज़ब्त
महासमुंद,19 नवम्बर2019/खरीफ विपणन वर्ष 2019-2020 के अंतर्गत धान खरीदी के लिए जिले में समितियों के माध्यम से व्यवस्था की जा रही है। किसानों का धान समुचित ढंग से समितियों में विक्रय के लिए पहुंचे इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर नजर रखने के लिए कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने खाद्य, राजस्व, सहकारिता, मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की है। यह टीम प्रतिदिन निगरानी करती हुई धान के अवैध भण्डारण और परिवहन करने वालों पर कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध धान भंडारण व परिवहन के 13 प्रकरण तैयार किये गए। इसके तहत 1706 बोरे धान अर्थात 682 क्विंटल धान जब्त किये गये। अब तक जिले में कुल 12025 बोरे अर्थात 4815 क्विंटल धान ज़ब्त किये गए।जिला खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन के 13 प्रकरण तैयार किये गए,जिसके अंतर्गत 1706 बोरे धान की ज़ब्ती की गई । उल्लेखनीय है कि शासन की मंशा के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन एवं भंडारण करने वालों पर पैनी नज़र रखते हुए कड़ी कार्यवाही की जा रही है।