नगरीय निर्वाचन 2019 पीठासीन अधिकारियों सहित मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

महासमुन्द 29 नवम्बर 2019/नगरीय निर्वाचन 2019 के लिए जिले के नगरीय निकायों में मतदान की प्रक्रिया संपादित कराने के उद्देश्य से गठित मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी, मतदान दल अधिकारी क्रमांक-एक, दो एवं तीन को प्रथम चरण का प्रशिक्षण आज यहां शंकराचार्य भवन में दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) श्री सुनील कुमार जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने मतदान दलों को इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और इसकी संपूर्ण प्रक्रियाओं को सीखने के लिए कहां। मास्टर ट्रेनर श्री तोषण गिरी गोस्वामी ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों के सभी सदस्यों को उनके कर्तव्य एवं दायित्वों के बारे में विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया ताकि मतदान प्रक्रिया का समुचित ढ़ंग से संपादन कर सके।मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मतपेटी के प्रचालन एवं सिलिंग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मतपत्र लेखा प्रारूप-18, पीठासीन की डायरी भरने के बारे में विस्तार से बताया गया । इस  अवसर पर उपस्थित पीठासीन अधिकारियों ने स्वयं अपने हाथों से गोदरेज टाईप एवं छत्तीसगढ़ टाईप की मत पेटियों को सील करने की प्रक्रिया स्वयं कर सीखा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शरीफ मोहम्मद खान, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री मुन्नालाल ताण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण, पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारीगण उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !