महासमुन्द 28 नवम्बर 2019/ जिले में धान के अवैध रूप से भण्डारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश पर निगरानी दलों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगरानी दलों की कार्यवाही में अब तक कोचिए एवं बिचौलिए के साथ धान के अवैध परिवहन और भण्डारण के 116 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिसके अंतर्गत 29 हजार 884 बोरे धान 11972.70 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इसके अलावा कुल 10 वाहन भी जब्त किए गए है।
कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन धान के अवैध परिवहन एवं भण्डारण रोकने के लिए गठित संयुक्त टीमों को लगातार निगरानी एवं चौकसी बरतने के लिए कहा है, इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों के स्थापित चौकिया भी लगातार कार्य कर रही है और धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने की कार्यवाही की जा रही हैं।
जिला खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि धान के अवैध परविहन एवं भण्डारण के लिए की गई कार्यवाही में आज 14 प्रकरण दर्ज किए गए वहीं 1735 बोरे धान अर्थात 694 कि्ंवटल धान जब्त किए गए। धान के अवैध भण्डारण एवं परिवहन में लगे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई उनमें संतोष यादव, ग्राम गुलझर, विकासखंड बागबाहरा से 500 कट्टा (200 क्विं.) धान, चम्पेश्वरी ठाकुर, ग्राम गुलझर, विकासखंड बागबाहरा से 600 कट्टा (240 क्विं.) धान, श्यामलाल निषाद, ग्राम आमाकोनी, विकासखंड बागबाहरा से 50 कट्टा (20 क्विं.) धान जब्त किया गया।
इसी प्रकार मेघराज यादव, ग्राम मोंहदा, विकासखंड पिथौरा से 25 कट्टा (10 क्विं.) धान, ग्राम भुरकोनी, विकासखंड पिथौरा से 25 कट्टा (10 क्विं.) धान जप्त।थान सिंह ध्रुव, ग्राम ठाकुरदिया कला, विकासखंड पिथौरा से 80 कट्टा (32 क्विं.) धानगंगाराम देवांगन, ग्राम छिलपावन विकासखंड महासमुंद से 20 कट्टा ( 8 क्विं.) धान, देवशरण साहू, ग्राम सिंघनपुर विकासखंड महासमुंद से 25 कट्टा (10 क्विं.) धान, दिनेश कुमार चौरसिया, पिता होली, ग्राम लम्बर, वि.खं. बसना से 100 कट्टा (40 क्विं.) धान, दीपक कुमार साहू, पिता जयलाल साहू, माधोपाली, वि.खं. बसना से 80 कट्टा (20 क्विं.) धान ,मुकेश साहू, पिता ईश्वर प्रसाद साहू, माधोपाली, वि.खं. बसना से 42 कट्टा (16.80 क्विं.) धान, दुखिश्याम किराना स्टोर, कोटद्वारी, विकाखंड सरायपाली से 60 कट्टा (24 क्विं.) धान, सनातन शर्मा, कोटद्वारी, विकासखंड सरायपाली से 58 कट्टा (23.20 क्विं.) धान एवं प्रदीप किराना स्टोर ग्राम गेर्रा, विकासखंड सरायपाली से 100 कट्टा (40 क्विं.) धान जब्त किया गया।

