महासमुन्द निर्वाचन कार्य के लिए कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

महासमुंद, 28 नवम्बर 2019/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील कुमार जैन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में नगरपालिका निर्वाचन 2019 के लिए नाम निर्देशन पत्र का अमानत राशि प्राप्त करने सीजीटीसी काटने के लिए लगाए गए कर्मचारियों को उन्हें सौपें गए कार्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शरीफ मोहम्मद खान, डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल, जिला मास्टर ट्रेनर श्री तोषण गिरि गोस्वामी, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री मुन्नालाल ताण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन ने बताया कि निष्पक्ष एवं त्रुटिहीन निर्वाचन के लिए नियमों की पुख्ता जानकारी आवश्यक होती है। प्रशिक्षण का उद्देश्य यह होता है कि आप निर्वाचन की बारीकियों से अवगत हो जाएं। निर्वाचन के दौरान बरती जाने वाली छोटी-छोटी सजगता से आपको अवगत कराया जाता है ताकि त्रुटिहीन मतदान का लक्ष्य पूरा किया जा सके। उन्होंने नाम निर्देशन की तैयारी, संवीक्षा, प्रतीक चिन्ह आबंटन आदि के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में अत्यंत सतर्कता बरतने कहा। कलेक्टर ने बताया कि वार्ड पार्षद के लिये आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिये तथा कॉलम 2 क में वह घोषणा करेगा कि उसने 21 वर्ष आयु पूर्ण कर लिया है।

Tags
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !