महासमुन्द 28 नवम्बर 2019/नगर पालिका निर्वाचन 2019 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कार्यालय स्थित स्थानीय निर्वाचन शाखा के कक्ष क्रमांक 17 को जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर हांगे। इस कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07723-222493 है। नियंत्रण कक्ष में उनके सहयोग के लिए तीन पालियों पर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें प्रातः 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक सहायक वर्ग-2, श्री गौरव सोनटेक, सहायक वर्ग-3, श्री ईश्वर लाल यदू, भृत्य, श्री दशरथ देवांगन। इसी प्रकार दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक सहायक वर्ग-3, श्री प्रीतम सिंह नागेश, सहायक वर्ग-3, श्री प्रदीप कुमार साहू भृत्य श्री डागेश्वर डहरिया इसके अलावा रात्रि 08ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक सहायक वर्ग-3, श्री चन्द्रशेखर निर्मलकर, सहायक वर्ग-3, श्री देवेश चंद्राकर एवं भृत्य श्री हरिराम दीवान की ड्यूटी लगाई गई है।
महासमुन्द जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित, लगाई गई अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी
नवंबर 28, 2019
Tags

