जिले के प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए आज 11 जनवरी को होंगे रवाना

जिले के कलाकार विभिन्न विधाओं में देंगे अपनी प्रस्तुति
राजधानी रायपुर में होगी 12 से 14 जनवरी तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 
महासमुंद, 10 जनवरी 2020/ राज्य युवा महोत्सव 2019-20 में जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए 12 से 14 जनवरी तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, राजधानी रायपुर में शामिल होंगे। जिला खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार घृतलहरे ने बताया कि युवा महोत्सव में इस बार जिले के कलाकारों को केवल नृत्य ही नहीं बल्कि एकल विधा और खेल प्रतिभा को भी राज्य स्तर पर दिखाने का अवसर मिलेगा। इस महोत्सव में जिले के लगभग तीन सौ से अधिक युवा कलाकार भाग ले रहे हैं।
 उन्होंने बताया कि लोकनृत्य में जय मां गायत्री दल बागबाहरा, पंथी नृत्य में मुडि़याडीह, सुआ नृत्य में पब्लिक स्कूल तुमगांव, करमा नृत्य में मनीषा साहू एवं साथी महासमुन्द, राउत नाचा में कृष्ण कन्हैया दल महासमुन्द, डंडा नाचा में बागबाहरा, लोकगीत में महासमुन्द, छत्तीगढ़ी व्यंजन में मधु साहू महासमुन्द, एकांकी नाटक में बसना, सितार वादन में अरविन्द नायक पिथौरा, गिटार वादन में कुबेर साहू बागबाहरा, मृदंग वादन में संतोष बागबाहरा, तबला वादन में खिलेश साहू महासमुन्द, शास्त्रीय गायन में अतुल कुमार सोनी सरायपाली, तात्कालिक भाषण में अंकित भोई सरायपाली, कत्थक में तेजराम पटेल बसना, पारंपरिक वेषभूषा में कु. प्रेरणा साहू महासमुन्द, बांसुरी वादन में योगेश साहू महासमुन्द, हारमोनियम वादन में अमित हिषिकर, फुगड़ी में चित्रलेखा महासमुन्द, चित्रकला में अविनाश राव बागबाहरा, निबंध प्रतियोगिता में कु. प्रिती साहू महासमुन्द, वाद-विवाद में कु. प्रियंका चौधरी एवं नरेन्द्र कुमार, क्विज प्रतियोगिता में ट्विंकल साहू एवं गुलाब साहू महासमुन्द, कबड्डी प्रतियोगिता (पुरूष) बसना, कबड्डी प्रतियोगिता (महिला) बागबाहरा, खो-खो प्रतियोगिता (पुरूष) सरायपाली, खो-खो प्रतियोगिता (महिला) सरायपाली, रॉक बैंड में महासमुन्द के युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। 
इसी प्रकार 40 वर्ष से अधिक विधा में सुआ नृत्य में बागबाहरा, करमा नृत्य में सरायपाली, छत्तीसगढ़ी व्यंजन में श्रीमती चातुरी नंद बसना, एकांकी नाटक में दिशा नाट्य मंच महासमुन्द, निबंध प्रतियोगिता मंे श्रीमती कृति थवाईत बागबाहरा, हारमोनियम में बष्टम बेहरा सरायपाली, क्वीज में गुलाब नंद एवं राकेश नंद, मृदंग वादन में देवराज विशाल सरायपाली, तबला वादन में मोहन लाल बरेट पिथौरा, शास्त्रीय गायन नेहा दुबे बागबाहरा, कबड्डी प्रतियोगिता (पुरूष) महासमुन्द, खो-खो प्रतियोगिता(महिला) में बागबाहरा, खो-खो प्रतियोगिता (पुरूष) महासमुन्द के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
इसके अलावा युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक आयु के दो वर्गों में ये सभी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसमें 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में 194 प्रतिभागी तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 90 प्रतिभागी  एवं दल मैनेजर सहित लगभग 300 से अधिक शामिल होंगे। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की परम्परागत गीत, नृत्य खेलों और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को भी पहली बार एक मंच में शामिल किया गया है। जिले के युवा प्रतिभागी एवं दल मैनेजर 11 जनवरी 2020 को सरायपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा और महासमुन्द के कलाकार सुबह 11.00बजे थाना परिसर तुमगांव में अपनी उपस्थिति देंगे। इसके उपरांत् जिले के दल को रवाना किया जाएगा। कलाकारों को अपने साथ मौसम अनुरूप गर्म कपड़े साथ में लेकर आने को कहा गया है।

  
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !