महासमुन्द 19 मार्च 2020/ कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने नोवेल कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को दृष्टिगत करते हुए जिले में पदस्थ समस्त शासकीय सेवकों (अधिकारियों एवं कर्मचारियों) को 31 मार्च तक अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, जिससे आवश्यकतानुसार उपचारात्मक उपाय सुनिश्चित किया जा सके। जिले के कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी बिना पूर्वानुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे। बहुत ही आवश्यक परिस्थिति निर्मित होने पर ही अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
कलेक्टर श्री जैन ने सभी शासकीय सेवकों को 31 मार्च तक मुख्यालय में रहने के दिए निर्देश
मार्च 19, 2020
Tags

