अपे्रन्टिषीप योजनांतर्गत बेरोजगार युवाओं का किया जाएगा आॅनलाइन पंजीयन बेरोजगार युवा अप्रेन्टिषीप के माध्यम से योग्यता एवं अभिरूचि के अनुरूप

कार्यक्षेत्र एवं कार्यस्थल का कर सकते है चुनाव
महासमुन्द 13 मार्च 2020/ श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की अपे्रन्टिशीप योजनांतर्गत जिले में संचालित उद्योग, फर्म, कंपनी, संस्था, प्रतिष्ठानों जो जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, ग्रामोद्योग, जिला अंत्यावसायी, समस्त नगर पालिका, पंचायत, खाद्य विभाग के अंतर्गत पंजीकृत है जिसे ूूूण्ंचचतमदजपेीपचपदकपंण्वतह वेबपोर्टल पर आॅनलाईन पंजीयन कराया जाना है। साथ ही साथ उक्त पोर्टल पर जिले के बेरोजगार युवाओं का भी आॅनलाइन पंजीयन कराया जाना है, जिसमें उक्त संस्थान, पंजीयन उपरांत अपनी मांग, रिक्तियों संबंधी जानकारी इस एप्लीकेशन में अपलोड कर सकते हैं। इसी प्रकार बेरोजगार युवा भी इस अप्रेन्टिशीप के माध्यम से अपनी योग्यता एवं अभिरूचि के अनुसार कार्यक्षेत्र, कार्यस्थल का चुनाव कर सकते हैं।
अपे्रन्टिषीप के माध्यम से नियोक्ताओं को लाभ
जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक श्री अशोक कुमार साहू ने बताया कि अपे्रन्टिशीप के माध्यम से नियोक्ताओं को ऐसे संस्थान जिनके अधीनस्थ कम से कम 04 कर्मचारी कार्यरत् हैं वे अपे्रन्टिशीप योजना के तहत् पंजीयन की पात्रता रखते हैं। अपे्रन्टिशीप के माध्यम से युवाओं का आॅन जाॅब ट्रेनिंग के लिए चयन किए जाने पर संस्थान को 25 प्रतिशत या अधिकतम प्रति अप्रेन्टिस प्रति हितग्राही प्रति माह 1500.00 रूपए शासन द्वारा देय होगी। अपे्रन्टिशीप की अवधि 06 माह से 02 वर्ष तक है। अर्थात् उक्त अवधि तक युवा को अपे्रन्टिशीप के माध्यम से नियुक्त कर सकते हैं एवं कार्य संतुष्टिजनक पाए जाने की स्थिति में उक्त युवा को नियमित रूप से कर्मचारी के रूप में नियुक्त कर सकते हैं। अपे्रन्टिशीप में पंजीयन उपरांत पूरे भारत के किसी भी जिला अथवा राज्य से मांग, रिक्तियों के अनुरूप युवाओं का चयन कर सकते हैं। 
रोजगार संगी एप्प
राज्य शासन की रोजगार संगी एप्प में भी उद्योग, फर्म, कंपनी, संस्था, प्रतिष्ठानों एवं कौशल प्रशिक्षित युवाओं का आॅनलाइन पंजीयन कराया जाना है, जिसमें बेरोजगार युवाओं एवं नियोक्ताओं के लिए शासन के माध्यम से सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए ‘‘रोजगार संगी एप्प‘‘ तैयार किया गया है। जिसके तहत् बेरोजगार एवं प्रशिक्षित युवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही नियोक्ताओं की मांग संबंधी जानकारी इस एप्लीकेशन में अपलोड कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को नियोक्ताओं की मांग, रिक्तियों की जानकारी प्राप्त हो सकती है। मार्केट में नियोक्ताओं को हुनरमंद, कुशल कर्मचारियों की आवश्यकता होती है वहीं दूसरी तरफ पढ़े-लिखे प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार की आवश्यकता होती है। इस प्रकार जरूरतमंद, जानकारी के अभाव में एक दूसरे से अपरिचित रहते हैं एवं सदैव अपनी आवश्यकता की तलाश में लगे रहते हैं। इसी आवश्यकता को दूर करने के उद्देश्य से शासन द्वारा ‘‘रोजगार संगी एप्प‘‘ का निर्माण किया गया है। जिसके माध्यम से नियोक्ता एवं प्रशिक्षित युवाओं, दोनों की आवश्यकताओं को दूर किया जा सकता है। ‘‘रोजगार संगी एप्प‘‘ शासन की पहल है जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं एवं नियोक्ताओं दोनों को एक-दूसरे से जोड़ना है। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
रोजगार संगी एप्प के माध्यम से नियोक्ताओं को लाभ
रोजगार संगी एप्प के माध्यम से जिले में संचालित कोई भी संस्था, कंपनी, फर्म, प्रतिष्ठान मांग, रिक्तियों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षित युवाओं को कर्मचारी के रूप में चयन कर सकते हैं। 
रोजगार संगी एप्प के माध्यम से हितग्राहियों को लाभ
रोजगार संगी एप्प में पंजीयन उपरांत कौशल प्रशिक्षित हितग्राही अपनी अभिरूचि, योग्यता के आधार पर जिले में किसी भी संस्था, कंपनी, फर्म, प्रतिष्ठान में मांग, रिक्तियों के आधार पर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए च्वाईस सेंटर या आईटीआई या जिला कौशल विकास प्राधिकरण जिला पंचायत महासमुंद में संपर्क कर सकते है। उन्होनें युवाओं एवं नियोक्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग पंजीयन कराकर इस योजना का लाभ उठाए।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !