महासमुन्द 19 मार्च 2020/ कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रभाव छत्तीसगढ़ राज्य के कई सीमावर्ती राज्य में प्रकाश में आया है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य राज्यों से आने-जाने वाली बसों के परिवहन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है, इसके साथ ही अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाली समस्त यात्री वाहनों का संचालन भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने जिले के नागरिकों से अपील किया है कि अंतर्राज्यीय बसों का परिवहन रोक दिया गया है, इसलिए ऐसे वाहनों में परिवहन न करें, ऐसा करने पर परेशानी हो सकती है। उन्होंने अनावश्यक परिवहन से बचने की सलाह भी नागरिकों को दी है।

