महासमुन्द 17 मार्च 2020/ झलप-पटेवा से लगे बारनयापारा जंगल के तेन्दुए इन दिनों बरभाठा गॉव के लोगो के लिए आतंक का पर्याय बने हुए है। गौरतलब हो कि विगत माह 19 फरवरी को कुंजल ध्रुव नामक ग्रामीण तेंदुए के हमले से घायल हुए थे।
उसके बाद से लगातार उक्त तेंदुआ गॉव के आसपास घूमते रहता हैं।आज लगभग रात्रि 8 बजे बरभाठा तालाब के पास 2 ग्रामीण उक्त तेंदुए के शिकार होते होते बचे,बरभाठा गॉव व आसपास क्षेत्र के गॉवो में तेंदुए के नाम से भारी दहशत व्याप्त है।बरभाठा तालाब के पास कई जगह तेंदुए का पद चिन्ह साफ दिखाई दे रहा है

