कोविड-19 पर अपडेट 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 75 फीसदी नए पुष्ट मामले पाए गए


लगातार छठे दिन भी ठीक होने वाले रोगियों की तुलना में नए पुष्ट मामलों की संख्या कम रही है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 86,508 नए मामले सामने आए हैं। नए पुष्ट  मामलों का 75 फीसदी योगदान 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का है।

महाराष्ट्र इस सूची में शीर्ष पर बना हुआ है जिसका इस सूची में में 21000 का योगदान है। महाराष्ट्र के बादअकेले आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में क्रमश: 7,000 और 6,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,129 मौतें दर्ज की गई हैं।

कोविड -19 के कारण पिछले 24 घंटों में हुई मौतों में से 83 फीसदी मौतें 10 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई हैं।

महाराष्ट्र में 479 मौतें हुई हैं और उसके बाद उत्तर प्रदेश और पंजाब में क्रमशः 87 और 64 मौतें हुईं हैं।

WhatsApp Image 2020-09-24 at 10.14.43 AM.jpeg

भारत ने पूरे देश में अपने परीक्षण संबंधी बुनियादी ढांचे में काफी वृद्धि की है। अभी तक, 1082 सरकारी और 728 निजी प्रयोगशालाओं सहित देश में 1810 प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 11,56,569 परीक्षण किए गए। परीक्षणों की कुल संख्या आज 6.74 करोड़ को पार कर गई है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0035H9H.jpg

****

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !