जिले में आज अब तक 21क़ोरोना पॉज़िटिव की पुष्टि
महासमुंद 02/09/ 2020// आज ज़िला महासमुंद से को 21 लोगों के कोरोना वायरस पॉज़िटिव की पुष्टि हुई है। जिले के आज के आंकड़ों पर नजर डालें तो सर्वाधिक 8 महासमुंद ब्लाक से,7 पिथौरा ब्लाक से,बागबहरा ब्लाक से 4 और बसना नगर पंचायत एवं सरायपाली से एक-एक कोरोना पॉज़िटिव की जाँच रिपोर्ट आयी है । इनमें 6 महिलायें शामिल है । महासमुंद ब्लाक से 3 महिलायें और एक-एक महिलायें बसना,पिथौरा और सरायपाली से है । शेष 21 पुरुष है । सबसे कम उम्र का 12 वर्षीय बालक महासमुंद से और सबसे अधिक उम्र 67वर्ष की महिला भी महासमुंद से क़ोरोना पॉज़िटिव पीड़ित पायी गई है ।

