लॉक डाउन दिखने लगा असर, पॉज़िटिव आँकड़ो में आयी कमी
महासमुंद 28 सितम्बर (छत्तीसगढ़ सेवा चंद्रशेखर प्रभाकर)/-महासमुंद जिले में लॉक डाउन का असर दिखाई देने लगा है । महासमुंद जिले में कोरोना वायरस ( कोविड-19)संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विगत 23 सितम्बर से आगामी 30 सितम्बर तक महासमुंद जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन (लॉक डाउन) घोषित किया गया है ।
महासमुंद जिले में क़ोरोना की जाँच रिपोर्ट में पॉज़िटिव लोगों की संख्या में पहले की अपेक्षा गिरावट आयी है । आज अब तक 51 लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है ।जो कुछ दिनो से आ रहे आँकड़ो से कम है ।बसना और बागबाहरा के लिए राहत भरी खबर है । यहाँ आज इक्का दुक्का की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव है । महासमुंद विकासखंड से सर्वाधिक 34 लोगों की जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है । सरायपाली एवं पिथौरा से 7-7 कोविड-19 मिले है । बसना और बागबाहरा से राहत की खबर है, बसना से 2 और बागबाहरा से केवल एक क़ोरोना पॉज़िटिव की रिपोर्ट आयी है ।

