शिवसेना ने किया पटवारियों के चल-अचल संपत्ति के जांच की मांग


कोंडागांव । ज़िला कलेक्टर कोंडागांव को एक ज्ञापन सौंपकर ज़िले भर के पटवारियों के चल-अचल संपत्ति के जांच किये जाने व इसे सार्वजनिक किए जाने की मांग शिवसेना द्वारा उठाई गई है। गौरतलब होकि कोंडागांव ज़िले के मालगांव की एक पटवारी द्वारा ज़िला मुख्यायल के डीएनके कॉलोनी स्थित अपने निवास के पास अवैध कब्ज़ा कर मकान बनवाने की ख़बर बीते दिनों स्थानीय पत्रकार ने वेबसाइट में प्रकाशित की थी।


ज़मीन के काम की सरकारी दस्तावेज़ों में संरक्षित रखने वाले जिम्मेदार द्वारा इस तरह की घटना ज़िले के अन्य पटवारियों पर भी शंका उत्पन्न करती है। साथ ही क्षेत्र के पटवारियों द्वारा किसी ज़मीन के माप या अन्य सीमांकन इत्यादि हेतु समय समय पर वसूली की शिकायत भी आते रहती है।


अतः शिवसेना के प्रदेश प्रमुख  धन्नजय सिंह परिहार जी के आदेशानुसार एवं युवासेना के प्रदेश सचिव अरुण पाण्डेय् के निर्देशानुसार समाचार में प्रकाशित अवैध भूमि पर मकान निर्माण किये जाने पर शिवसेना कोंडागांव इकाई द्वारा कलेक्टर के माध्यम से जांच करने व उचित कार्यवाही करने आग्रह किया गया है। इसी के साथ ही ज़िले के अन्य पटवारियों के चल अचल सम्पती की भी जांच एवं उन्हें सार्वजनिक करने की मांग उठाई गई है।


इस दौरान शिवसेना ज़िला प्रभारी पंकज कुर्रे, महिला सेना ज़िला प्रभारी  प्रमिला पाण्डेय्, युवासेना विधानसभा अध्यक्ष अंकित मिश्रा सहित जागेश कुलदीप, मुन्नू वैष्णव, रूपेश महाजन, हिमालय साहू व अन्य शिवसेना सदस्य मौजूद थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !