जेसीआई ने जताया प्रेस काउंसिल का आभार: पत्रकारो को मिलेगा कोराना योद्धा का सम्मान

 

डिग्री लाल सिदार खरसिया/जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया संगठन ने प्रेस काउंसिल का आभार जताया ।जेसीआई के पदाधिकारी पिछले काफी समय से पुलिस कर्मियो,स्वास्थ्य कर्मियो और सफाई कर्मियो की भांति पत्रकारों को भी कोरोना योद्धा का सम्मान देने की मांग कर रहे थे जिस पर अब प्रेस काउंसिल ने भी अपनी मुहर लगा दी।इसी के साथ पत्रकारों के हित मे कुछ अन्य प्रस्ताव भी प्रेस काउंसिल ने पारित किए है।


बता दे कि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य आंनद राणा के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई और उनका प्रस्ताव “पत्रकारों के लिए सामूहिक स्वास्थ्य बीमा” सर्वसम्मति से पारित हो गया।


22 सितंबर को आयोजित इस बैठक में प्रैस काउंसिल ऑफ इंडिया के माननीय चैयरमेन ( न्यायमूर्ति ) सी.के.प्रसाद तथा सभी सदस्य उपस्थित रहे।अब प्रेस काउंसिल की तरफ से भारत सरकार, सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों को पत्रकार स्वास्थ्य बीमा पर पॉलिसी बनाने और इसे जल्द से जल्द लागू करने के लिए लिखित तौर पर आग्रह किया जाएगा। आंनद राणा ने कहा कि बैठक में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा कुछ अन्य सरकारी सेवाओं के कर्मियों की तर्ज पर पत्रकारों को भी कोरोना वॉरियर श्रेणी में शामिल करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।


उन्होंने बताया कि देश के ज्यादातर पत्रकार वर्तमान समय में घोर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों ने समस्या को और ज्यादा कठिन बना दिया है। देशभर में अनेक पत्रकार अपनी ड्यूटी निभाते हुए जान गवा चुके हैं। बहुत से साथियों को कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा है। लिहाजा पत्रकार स्वास्थ्य बीमा बहुत ही आवश्यक हो जाता है ताकि कठिनाई के समय आर्थिक मदद संभव हो पाये।


आनंद राणा ने बताया कि मुझे उम्मीद है कि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के आग्रह को केन्द्र और राज्य सरकारें गंभीरता से लेते हुए इस दिशा में सकारात्मक कदम उठायेंगी। साथ ही जिन राज्यों में पत्रकार स्वास्थ्य/दुर्घटना बीमा योजना पहले से ही है उसे और मजबूत करते हुए बीमा धनराशि में उचित बढ़ोतरी की जाएगी।


उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी मुहिम की शुरूआत पहले कदम से ही होती है। ये आरंभ है और हम सबको हर स्तर पर हर राज्य में बीमा योजना लागू करवाने के लिए संघर्षरत रहना होगा। आप सभी से आग्रह है कि अपने अपने राज्यों में इस विषय में प्रयास जारी रखें।


आज जर्नलिस्ट काउंसिल की बैठक में   सभी पदाधिकारियों ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का आभार जताया साथ ही प्रेस काउंसिल के सदस्य आंनद राणा का भी आभार जताया।आज बैठक में मुख्य रूप से अनुराग सक्सेना,वीरेश कुमार सक्सेना,दानिश जमाल एवं विजय बब्बल सक्सेना,शामिल रहे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !