बागबाहरा (छत्तीसगढ़ सेवा) / सेनभाठा के एक किसान के कोठा से एक जोड़ी बैल चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित चोरी करने के बाद बैलों को जंगल में पेड़ से बांधकर रखे थे, जहां से पुलिस ने बैलों को बरामद किया। बागबाहरा थाना में गुरुवार को ग्राम सेनभाठा के किसान रामरतन पाड़े पुत्र हनुराम ने बैल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने तीन व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त किया था। जिस पर पुलिस ने
मौलीमुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण पुत्र चिंताराम (26),
सेनभाठा निवासी सेवाराम डहरिया पुत्र चंदूलाल (30)
और डोटो थाना बेलटुकरी जिला नुआपाड़ा ओडिशा निवासी टिकेलाल सतनामी पुत्र बोन्दो सतनामी (26) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिस पर तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया।

