किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा ने अपने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि केंद्र में बैठे मोदी सरकार के नये किसान कानून पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसका कड़ा विरोध किया

पिथौरा (छत्तीसगढ़ सेवा) :- किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा ने अपने विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि केंद्र में बैठे मोदी सरकार के नये किसान कानून पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसका कड़ा विरोध किया है किसान नेता ने आगे कहते हुए कहा है कि देश के किसान अभी इतना सक्षम नहीं हुआ है की वह अपनी फसल अन्य राज्यों में जाकर बेच सके नये कानून की आड़ में मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुचाने का काम कर रही है इस नये कानून में msp का उल्लेख ना होना बहुत बड़ा साजिश है किसानों के साथ 2011 में तात्कालिक गुजरात के मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमत्री ने उस समय msp को लेकर कानून बनाने की मांग किया था मगर आज जब वे खुद सत्ता में है तो इससे क्यों मुकर रहे है,

 

सिन्हा ने आगे अपनी बात को रखते हुए कहा की जो लोग खेत के मेडो में कभी पांव नहीं रखे है वे लोग भी आजकल नये किसान कानून का फायदा गिनवाते देखे जा रहे है 6000 हजार की राशि किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि में देने से किसानों को क्या लाभ हुआ है यह सभी जानते है ये सम्मान निधि किसानों के साथ भद्दा मजाक के अलावा और कुछ नहीं है नये किसान कानून इतनी ही सही है तो किसानों को अदालत जाने की मनाही क्यों की गई है,msp का निर्धारण क्यों नहीं है,

 

नये किसान कानून का समर्थन वहीं लोग कर रहे है जो नोटबंदी के समय इसको काले धन वापस आने की उम्मीद पाले हुए थे वहीं लोग GST कानून पर अर्थशास्त्री बन कर तारीफ कर रहे थे आज काला धन की कोई बात नहीं करता ,GST की राज्य की राशि देने में मोदी सरकार की दावे हवा हवाई साबित हो गई ठीक इसी तरह के हवा हवाई दावे अब किसानों के नये कानून को लेकर किया जा रहा है अगर केँद्र की मोदी सरकार सही मायनों में किसानों का भला करना चाहती है तो उसे धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए क्विंटल करना चाहिए छतीसगढ़ में जिस प्रकार सहकारी सोसाईटी के माध्यम से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है उसी तरह की व्यवस्था करने की आवश्यकता है खाद बीजों के दाम कम करने की आवश्कता है ना की प्रोपगेंडा फैलाने की आवश्यकता है 

 

किसानों क भला प्रोपगेंडा फैलाने से नहीं बल्कि उनकी फसलों का उचित दाम देने से होगा जैसे कि हमारे छत्तीसगढ़ के किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो कहा सो किया धान का समर्थन मूल्य 2500रु किया, गोधन न्याय योजना लाये, नरवा, गरुवा, घुरवा बारी योजना लाये जो किसानों के लिये बहुत ही अच्छी योजना है,ऐसे मुख्यमंत्री जो गाँव के विकाश से ही देश का विकाश समझते हुए गाँधी जी के विचारधारा से मिलता है,तथा जीव जंतु के पालन पोषण में रुचि रखते हैं, ऐसे मुख्यमंत्री के सानिध्य में पाकर हम सभी किसान खुश हैं!

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !