लक्ष्मी साहू ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांचकर दोषियों के ऊपर सख्त कार्यवाही
गरियाबंद (छत्तीसगढ़ सेवा)/ पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरकड़ा में शनिवार को आदिवासी किसान परिवार के तीन लोगों की बिजली करेंट लगने से ह्रदयविदारक मौत की खबर लगने के बाद जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू ग्राम सरकड़ा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाई ।
साहू के घटना स्थल पर निरक्षण करने और लोगों से पूछताछ करने से पता चला कि बिजली खम्बे से जो अर्थिंगतार था वह खेत में गिरा था, जिसमें करेंट आने के कारण यह वीभत्स धटना घटित हुआ और एक ही किसान परिवार के तीन लोगों की की मौत हो गईं ।ग्रामीणों ने बताया कि यह बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण हुआ है ।
लक्ष्मी साहू ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांचकर दोषियों के ऊपर सख्त कार्यवाही और मृतको के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग शासन से की है।

