डिग्रीलाल सिदार खरसिया (छत्तीसगढ़ सेवा)
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल की माता द्रोपती देवी अग्रवाल के निधन पर खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा एवं पूरी नगर पालिका परिषद ने गहरा शोक प्रकट किया है।
खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि ओम प्रकाश गुप्ता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल की माता द्रोपती देवी के आकस्मिक निधन पर निशब्द हूं, स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि अपने चरणों में दिवंगत आत्मा को स्थान प्रदान करें एवं परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। नगर पालिका अध्यक्षा राधा शर्मा के प्रतिनिधि सुनील शर्मा ने भी स्वर्गीय ओम प्रकाश गुप्ता एवं स्वर्गीय द्रोपती देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
सुनील शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय ओम प्रकाश गुप्ता से सदैव मार्गदर्शन मिलता था, साथ ही स्वर्गीय द्रोपती देवी से मां के जैसा आशीष प्राप्त होता था। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। खरसिया नगर पालिका के उपाध्यक्ष राजेश सहिष ने भी ओम प्रकाश गुप्ता एवं द्रोपती देवी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। नगर पालिका की पूरी परिषद एवं नगरपालिका के स्टॉफ समस्त कर्मचारियों ने स्वर्गीय ओम प्रकाश गुप्ता एवं द्रोपती देवी की आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है और उन्हें अपनी ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है।

