गरियाबंद (छत्तीसगढ़ सेवा)/ धवलपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पारागाँव में बिजली लाइन के चपेट में आने से व विद्युत प्रवाह करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गयी है। जहाँ हाथी की मौत की जानकारी लगते ही बडी संख्या में आसपास के ग्रामीण उसे देखने पहुच चुके है।
ज्ञात हो,कि गरियाबंद जिले के मैनपुर धवलपुर वनक्षेत्र में पहली बार करंट से जंगली हाथी की मौत हुई है। बीते एक वर्षो से उंदती सीतानदी टाईगर रिजर्व के पहाडी ईलाके आमामोरा, ओंड़, कुकराल, नगराल, गांव में हाथियों का दल पहुचता रहा। पिछले एक सप्ताह से हाथियों का दल मैनपुर धवलपुर के आसपास लगातार पहुँचकर धान के फसलों को नुकसान पहुँचा रहा है। जिसकी आबादी वाले इलाके के आसपास विचरण करने और फसलो को नुकसान पहुँचाने की खबर लगातार आ रही थी।
साथ ही वन विभाग के स्थानीय अधिकारी कर्मचारी लगातार पहुँचकर निरीक्षण कर रहे है। ज्ञात हो,कि रविवार रात को एक जंगली वयस्क नर हाथी की बिजली के तार में चिपकने से मौत होने की जानकारी मिली है।धवलपुर के ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि मे धवलपुर के नजदीक जीरो चैन के पास जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहे थे। और फसलो को रौंदते हुए नुकसान पहुँचा रहे थे। उसी दौरान खेतो के ऊपर लटक रहै विद्युत तार जिसमे बिजली सप्लाई जारी था कि चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई । वही जंगली हाथी के करंट से मौत होने की जानकारी लगते ही जिले के वनमंडलाधिकारी मंयक अग्रवाल और अन्य वन अफसर मौके पर पहुच चुके हैं
जानकारी अनुसार डीएफ़ओ मयंक अग्रवाल से सम्पर्क किया तो उन्होंने बतलाया बीती रात हथियो को झुंड जिस जगह से गुजर रहा था वहाँ ११kv बिजली की तार काफ़ी नज़दीक से लटक रही थी जिसके चपेट में आ जाने से मौक़े पर ही हाथी की मृत्यु हो गई फ़िलहाल पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्डम की तैयारी किया जा रहा है जिसके पश्चयात विधिवत रूप से हाथी का अंतिम संस्कार किया जाएगा

