केन्द्रीय विद्यालय सरायपाली में वर्चुअल प्लेटफार्म द्वारा मनाया गया शिक्षक दिवस


छतरसिग पटेल सरायपाली// केन्द्रीय विद्यालय सरायपाली में शिक्षक दिवस संपूर्ण विद्यालय परिवार के द्वारा ऑनलाइन (वर्चुअल प्लेटफॉर्म द्वारा) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में श्री  देवाशीष पगल शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा एवं विशिष्ठ अतिथि श्री बजरंग लाल अजगर, प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा सरायपाली व प्राचार्य राहुल देव की अध्यक्षता में  कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच का संचालन करते हुए डॉ प्रियंका मिश्रा ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं शिक्षक होने का अर्थ बताते हुए ‘जीवन में आए संघर्षों से कभी ना डरना’ पर अपना विचार व्यक्त किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा डॉ . सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ ।
इसके पश्चात प्राचार्य राहुल देव के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर भारत के महान शिक्षक एवम् दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया तथा ‘हमारे शिक्षक, हमारे हीरोज’ थीम पर सभी बच्चों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। उन्होंने एक कविता के माध्यम से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में शिक्षा के बदले स्वरूप एवं उनके सीमित संसाधनों/परियोजनाओं को धरातल से जोड़कर देश के भविष्य को सुनिश्चित करने वाले समस्त शिक्षक वर्ग को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी अभिभावकों को भी उनके निरंतर सहयोग हेतु धन्यवाद दिया। मल्लिका प्रधान द्वारा मुख्य अतिथियों एवं प्राचार्य महोदय जी का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र -छात्राओं द्वारा घर में रहकर ऑनलाइन कार्यक्रम शिक्षक दिवस के अंतर्गत गुरु भक्ति की भावना से ओतप्रोत  गुरुओं के प्रति समर्पण भाव की झलक को प्रस्तुत करते हुए  विभिन्न आकर्षक ऑनलाइन कार्यक्रम जैसे सरस्वती वंदना ,गुरु वंदना, शिक्षक दिवस पर भाषण ,गायन, ग्रीटिंग कार्ड  एवं  कविता प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस शुभ अवसर शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा श्री देवाशीष द्वारा सभी बच्चों को आशीर्वचन स्वरूप  शिक्षक दिवस की बधाई दी व उनके सफल  प्रयासों की सराहना  करते हुए  विभिन्न परिस्थितियों में भी ‘कैसे संकट का हल ढूंढना है ?’ और ‘कैसे जीवन को सफल बनाना है?’ का मंत्र दिया और इसके साथ ही साथ विद्यालय के सभी शिक्षक गण व अन्य कर्मचारियों का उपहार प्रदान कर सम्मानित किया एवम् बच्चों द्वारा प्रस्तुत ऑनलाइन सुन्दर प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। अंत में वरिष्ठ शिक्षक श्री सदाशिव बीसी ने सभी पालकों को बधाई एवम् धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह दिन प्रत्येक शिक्षक  व विद्यार्थियों के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन है।  उन्होंने विद्यालय में उपस्थित गणमान्य अतिथियों शिक्षक गण पालक एवं विद्यार्थियों  का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री राहुल कटारे द्वारा कार्यक्रम की फोटो व वीडियो लिए गए साथ ही उन्हें विद्यालय के सोशल मीडिया पेज पर भी अपलोड किए गए जिससे कि विद्यार्थी व पालक घर पर ही रहकर विद्यालय से जुड़ सकें। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री राहुल देव, श्री राहुल कटारे, श्री सुदीप्त बारीक, श्रीमती मल्लिका प्रधान, श्री अखिलेश पाणिग्रही, श्री हेम लाल चौधरी आदि मौजूद थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !