धमतरी 06 सितंबर 2020/जिले में कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों की भी सेवाएं लेने पर चर्चा करने कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य जिले के इंडियान मेडिकल एसोसिएशन के साथ बैठक लेंगे। बैठक में निजी अस्पतालों में कोविड केयर सेंटर बनाने पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से आहूत की गई है।
धमतरी : कलेक्टर लेंगे आई.एम.ए. की बैठक :निजी अस्पतालों में कोविड केयर सेंटर बनाने की जाएगी चर्चा
सितंबर 06, 2020
Tags

