गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद /छुरा- ग्राम पंचायत फुलझर विकास खंड छुरा वार्ड क्रमांक 5मे पिने के पानी के लिए आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोनावायरस महामारी के चलते वार्ड क्रमांक 5के लोगों को वार्ड क्रमांक 6मे दुसरे के घर से पानी ले जाना पड़ रहा है, ग्राम पंचायत फुलझर को आदर्श पंचायत की बातें करने वाले सरपंच गांव की समस्यायों पर ध्यान केंद्रित नहीं करते हैं पिछले 15दिनो से बोर खराब है, जिसके चलते वार्ड क्रमांक 5के लोगों को पिने की पानी की किल्लत हो रही है।
ग्राम पंचायत फुलझर में नालियों में कचड़ा भरा जिससे बारीश की पानी घरों व बस्ती में जमा हो जाती है,15साल हो गया नालियों की सफाई नहीं किया गया है।
क्या ऐसे में ग्राम पंचायत फुलझर आदर्श पंचायत बन पायेगा।

