सर्पदंस से दो मासूमो की मौत,माँ बेसुध अस्पताल मे भर्ती!

गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

गरियाबंद/फिंगेश्वर:प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानिय सिर्रिकला निवासी संतूराम यादव के बड़े बेटे त्रिलोचन यादव जो की कुछ माह पहले रायपुर मे खाने कमाने अपने पत्नि व दोनों बच्चे सहित किराये के मकान लेकर रह रहा था।आज तड़के सुबह 4 बजे अज्ञात सांप के काटने से दोनों बच्चे रौ पड़े ।जिसमे से एक बच्चा जिनकी उम्र लगभग 1 डेढ़ साल रहा ओ तुरंत दम तोड़ दिया और दुसरा अस्पताल मे इलाज के दरम्यान ।जैसी ये खबर उसकी माँ  को हुई तब से वे बेहोश है ओर उसे अस्पताल ले जाया गया है ।

हृदया विदारक इस भयानक व दर्दनाक घटना की खबर 'मेरा गाव मेरा परिवार' सिर्रिकला जो की गाँव के सबसे विस्वस्नीय सोसल मिडिया प्लेटफार्म पर एक दुसरे से जानकारी साझा कर पुस्टि हुई।जैसे ही इस बात की जानकारी अंचल के लोगों मे पहुची सभी ने दुख जताते हुए यादव परिवार के कुल हानि होने पर दुख जताते हुए इस हृदय्घाति घटना पर गहरी संवेदना प्रकट किए है।क्षेत्र के जनपद सभापति  डॉ.अर्चना दिलिप साहू को हुई तो उन्होने अपनी गहरी संवेदना जाहिर करते  भावुक मन से उन दोनो अबोध बच्चों के प्रति भाव पुर्ण श्रधान्जली व एक माँ की पीड़ा इस वक्त क्या होगी यह एक मा ही अच्छी तरह से समझ सकती है । भगवान उन्हे साहस ओर सकती प्रदान करें।

पूर्व सरपंच शितलेस मदन साहू जो की उनके पडोसी है उन्होने भी इस दुखद घड़ी मे भाव पुर्णश्रधान्जली अर्पित करते हुये शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी सवेद्ना प्रकट कर दुख सहन करने की शक्ति प्रदान की कामना की ।समाज सेवी पें,दीपक राज ने अपने गाव' में हुए इस अकल्पनीय दुखद घटना पर बेहदअफसोस जताते हुए कहा की जिन बच्चों के नामकरण मेरे द्वारा उनके जन्मोत्सव पर  मानस मंडली के माध्यम से हुआ था ।जिस बच्चों को गोद मे ले लेकर उनके दादा संतु यादव अपने पुरे परिवार सहित आनन्द मंगल मनाये थे।आज इस अमंगल कारी दुखद घटना से बेहद दुखी व हत्प्रभ हूं  यादव परिवार के प्रति गहरी संवेदना व उस माँ  के जल्द स्वस्थ होनेकी कामना भगवान से करते हुए श्रधा सुमन अर्पित किये ।सवेन्द्ना व्यक्त करने वालों मे सरपंच सरोजनी बाई साहू,ठाकुर राम यादव रेखू साहू,सोमन यादव,डोमन यादव तोरण यादव मनोज, तिजू, गनेस यादव रामानुज यादव भुसण दास बरदिहा पूर्व सोसायटी अध्यक्ष नरायन लाल साहू पूर्व सरपंच नानीक राम,तुलसी राम, मया राम,रामाधीन ध्रुव सर  आशा राम साहू सर देव नाथ संतराम पसोद ईश्वर साहू भसेरा हेमंत साहू बिनोरी यदु,जगदीश यदु न.प.अध्यक्ष, राजू साहू ,कमलेश यदु आदि ने गहरा दुख प्रकट कर अपनी सवेदना जाहिर की

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !