5माह में दुसरी बार मादक पदार्थ गांजा तस्करी में लिप्त युवक चढ़ा छुरा पुलिस के हत्थे

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए रामकुमार यादव कि रिपोर्ट

छूरा पुलिस ने आज एक तस्कर को 5 महीने में दूसरी बार गांजा तस्करी करते गिरफ्तार किया है, तस्कर योगेश ठाकुर छूरा थाना क्षेत्र के तालेसर गांव का रहने वाला है

पुलिस को मुखबिर से योगेश के गांजा तस्करी की खबर मिली थी, जिस पर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर तिलईदादर गांव के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योगेश बाइक में सवार था और तलाशी के दौरान उसकी बाइक के पीछे बंधे सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में भुरे रंग के टेप से

लिपटा हुआ 2.800 किलोग्राम वजनी गांजा तथा उसके मोटर सायकल की डिक्की में रखे 02 अलग-अलग भुरे रंग के पैकेटो में 1 किलोग्राम एवं 960 ग्राम गांजा बरामद किया गया।


पुलिस ने आरोपी योगेश ठाकुर के कब्जे से कुल 4.760

ग्राम गांजा मादक पदार्थ जिसकी कीमती 47600/- रूपये तथा एक मोटरसायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 23 एफ 3140 कीमती 30,000/- रूपये को जप्त कर लिया है, आरोपी के विरूद्ध धारा 20 ख नारकोटिक एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया उसके बाद आरोपी को गरियाबंद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर उपजेल गरियाबंद भेज दिया गया है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी योगेश ठाकुर को 05 माह पूर्व भी गांजा बेचते छुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।


उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश जगत, सहायक उपनिरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक हीरालाल चंद्राकर, नरेन्द्र साहू, हरिहर साहू, ओमप्रकाश कोर्राम, पुष्पेन्द्र साहू, माधव साहू, अशोक मिंज, जोहन आदित्य का सराहनीय भुमिका रही

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !