महासमुन्द फील्ड में उतरे कोविड कंट्रोल ऑफिसर्स ने गांव-गांव जाकर खुद कराई सैम्पलिंग


रविवार को जिला स्वास्थ्य के अधिकारियों ने कोविड-19 की जांच के लिए ग्रामीण अंचलों में घर-घर जा कर अपने सामने नमूने एकत्र कराए और सोशल डिस्टेनसिंग में जन-प्रतिनिधियों से मुलाकात कर जागरूकता संदेश प्रेषित किया


महासमुंद11अक्टूबर/ 2020 इन दिनों वैश्विक महामारी कोविड-19 की चेन तोड़ने के लिए जिले में कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चल रहा है। तेजी से बढ़ी संक्रमण दर और मृत्यु के प्रकरणों को देखते हुए कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने भी कोविड-19 की जांच एवं उपचार के लिए जागरूकता प्रचार-प्रसार पर बल दिया है। इसी कड़ी में रविवार 11 अक्टूबर 2020 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर. के. परदल के निर्देशानुसार में जिला मुख्यालय के कोरोना वायरस नियंत्रण एवं रोकथाम दल ने नमूना एकत्रीकरण, नमूना ट्रांसपोर्टिंग क्रियान्वयन सहित जन-जागरूकता को लेकर विकासखण्ड महासमुंद एवं पिथौरा के ग्रामीण अंचलों में औचक निरीक्षण किया। 


इस दौरान दल के जिला नोडल अधिकारी डाॅ. अनिरूद्ध कसार ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. तारा अग्रवाल (पिथौरा) की उपस्थिति में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों सहित संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को न केवल कोविड-19 नमूना संकलन की बारीकियां सिखाईं साथ ही साथ 15 ग्रामीण परिवारों के घरों में जाकर अपने समक्ष अभ्यास भी कराया। डिस्ट्रिक्ट सिर्विलेन्स ऑफिसर डाॅ. छत्रपाल चंद्राकर ने भगतदेवरी, सांकरा और धबाखार पंचायत क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। 


पंच-परमेश्वरों के सहयोग से सोशल डिस्टनसिंग में ग्रामीणों से मिले और कोविड-19 बीमारी संक्रमण के कारण और लक्षण बताते हुये, जिन लोगों को भी सर्दी, खांसी, बुखार जैसी परेशानी हो, तत्काल कोविड-19 की जांच कराने की अपील की। डाॅ. चंद्राकर ने यह भी स्पष्ट किया कि कोविड-19 की त्वरित जांच सभी नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में निशुल्क कराई जा रही है। बीमारी के बढ़ने के पहले ही जांच कराए और यदि परिणाम धनात्मक आ भी जाते हैं तो भी घबराने जैसा कुछ नहीं है, बस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना है। 


चिकित्सकीय सलाह पर होम आइसोलेशन या कोविड केयर सेन्टर्स में उपचार लिया जा सकता है। समय रहते जांच एवं उपचार से इस बीमारी से जल्द ही छुटकारा भी मिल जाता है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जिला स्वास्थ्य द्वारा आगामी दिनों में भी इसी तरह के औचक निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे। जिला मुख्यालय के अधिकारियों का दस्ता कभी भी - किसी भी विकासखण्ड के क्षेत्र व ग्रामीण अंचल में जाकर जांच कर सकता है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !