तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत

कोरबा से द्वारका यादव// हरदीबाजार उपथाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोईदा निवासी गंगासिंह पिता पिताम्बर सिंह उम्र 65 वर्ष का अटल चौक पीछे स्थित समधीन डबरी तालाब में डूबने से मौत हो गई । 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करीब दोपहर 2 बजे तालाब में नहाने के लिए गये हुए थे । घर नहीं आने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया । परंतु गंगासिंह कही नहीं मिला । शनिवार को समधीन डबरी तालाब में ग्रामीण एवं परिजनों द्वारा फिर से खोजबीन किया गया तब गंगासिंह का शव तालाब में तैरते हुए मिला । 

तब परिजनों ने ग्राम सरपंच व कोटवार को इसकी सूचना दिया गया । तब सरपंच व कोटवार ने मौके स्थल पर पहुंच कर हरदीबाजार उपथाना को जानकारी दिया गया । हरदीबाजार पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा तैयार कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !