खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के लिए राज्य के खरीदी केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। नवीन धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। बालोद जिले में नवीन धान उपार्जन केन्द्र हेतु कर्मचारियों की व्यवस्था, हमाल की व्यवस्था, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, फड़ स्थल का चयन, चबूतरा निर्माण, कम्प्यूटर प्रिंटर, जनरेटर, आर्द्रतामापी यंत्र, कांटा-बांट की उपलब्धता आदि के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। नवीन धान उपार्जन केन्द्रों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। बालोद जिले में विगत वर्ष कुल 110 धान उपार्जन केन्द्र थे। इस वर्ष 14 नवीन धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।

