युवक की लाश संदिग्ध अवस्था मे मिली

गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

गरियाबंद/फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली से जहां लचकेरा मार्ग पर एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था मे मिली है। इस ख़बर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पूरा घटना  9 अक्टूबर की रात करीब 8 से 9 के बजे का बताया जा रहा है। जब  ग्राम सोनासिल्ली के ग्रामीणों ने  लचकेरा के ग्रामीणों को सूचना दी कि बीच सड़क में लचकेरा निवासी चंदेश्वर साहू का लाश खून से लतपथ पड़ा हुआ है। तत्काल ग्रामीण रात करीब 9 बजे के आस पास मौके पर पहुचे और घटना की सूचना तत्काल फिंगेश्वर पुलिस को दिए।


घटना स्थल को देख जता रहे हत्या की आशंका।

पहले नजर में यह घटना एक सड़क हादसे की तरह लग रहा था जब सुबह ग्रामीण घटना स्थल पर पहुच कर स्थतियों को देखे तब ग्रामीण दंग ही रह गए। क्यों की घटना स्थल किसी अनहोनी घटना  को बयां कर रहा है। मृतक के परिजन छगन लाल साहू,व सोहन लाल साहू और ग्राम लचकेरा के ग्रामीण घटना स्थल को देख कर हत्या की शंका जाहिर कर रहे है। और कई तरह के सवाल भी खड़े कर रहे है।


मोटरसाइकिल कही और लाश कही और ।

घटना स्थल पर लाश जहां थी वहां से करीब 500 मीटर पर मोटरसाइकिल सड़क किनारे पड़ा हुआ है और जहां लाश पड़ा था वहां से कुछ दूर पर चप्पल, चश्मा और गाड़ी के टूटा हुआ आईना पड़ा हुआ है। इन सब को देख कर मृतक के परिजन व ग्रामीण और भाजपा नेता राजू साहू , मनीष हरित घटना स्थल पर पहुचे और स्तिथि देख कर युवक की हत्या होने की शंका जाहिर कर पुलिस से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।मामले को लेकर फिंगेश्वर थाना प्रभारी वेदवति दरियों ने कहा कि मामले गंभीरता से जांच किया जा रहा है। फ़िलहाल युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शौपा दिया गया है। और आगे की जांच में फिंगेश्वर पुलिस जुट गई है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !