भारत का विश्व में प्रति दस लाख आबादी पर सबसे कम मौत होने का क्रम जारी है



पिछले 14 दिनों के दौरान 1100 से भी कम मौत हुई हैं 22 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेश में प्रति दस लाख आबादी पर राष्ट्रीय औसत से भी कम मौत हुई हैं

भारत में प्रति दस लाख आबादी पर सबसे कम मौत होने का क्रम जारी है। यह संख्या आज 81 है।

2 अक्टूबर से लेकर अब तक 1100 से कम मौत हुई हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001U76Q.jpg

इन परिणामों में 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का योगदान है, जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है और इन राज्यों से राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति दस लाख आबादी पर कम मौत दर्ज हो रही हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020V3L.jpg

मामला मृत्यु दर भी लगातार कम हो रही है। मौजूदा आंकड़ा 1.52 प्रतिशत है, जो 22 मार्च, 2020 के बाद सबसे कम है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0031JW2.jpg

कोविड प्रबंधन और प्रतिक्रिया नीति के हिस्से के रूप मेंकेन्द्र सरकार का तेजी से ध्यान न केवल कोविड के संक्रमण को फैलने से रोकना है बल्कि इससे होने वाली मौतों को कम करना और कोविड के गंभीर रोगियों को गुणवत्तायुक्त नैदानिक उपचार उपलब्ध कराकर लोगों की जान बचाना भी है। केन्द्र और राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशों की सरकारों के सहयोगात्मक प्रयासों के फलस्वरूप पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूती आई है। समर्पित कोविड अस्पताल गुणवत्तायुक्त चिकित्सा देखभाल प्रदान कर रहे हैं। केन्द्र सरकार ने नैदानिक उपचार प्रोटोकॉल में शामिल मानक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिससे सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए मानकीकृत गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित हुई है।  

मृत्यु दर घटाने के लिए गंभीर रोगियों के नैदानिक प्रबंधन में आईसीयू डॉक्टरों के क्षमता निर्माण की एक विशिष्ट पहल ई-आईसीयू की एम्स, नई दिल्ली में शुरूआत की गई। एक सप्ताह में दो दिन- मंगलवार और शुक्रवार को राज्य अस्पतालों में आईसीयू का संचालन करने वाले डॉक्टरों के लिए परामर्श सत्रों का विशेषज्ञों दवारा आयोजन किया जा रहा है। ये सत्र 8 जुलाई, 2020 से शुरू हुए हैं।

आज की तारीख तक ऐसे 23 टेली-सत्र आयोजित किए जा चुके हैंजिनमें 34 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेश के 334 संस्थानों ने भाग लिया है।

नए पुष्ट मामलों की तुलना में अधिक मरीजों के ठीक होने की गति बरकरार रखते हुए पिछले 24 घंटों में एक दिन में 70,338 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि नए पुष्ट मामलों की संख्या 63,371 रही है। अब तक कुल 64,53,779 मरीज ठीक हो चुके हैं। ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर बढ़कर 56 लाख (56,49,251) हो गया है। ठीक हुए मामले अब सक्रिय मामलों की तुलना में 8 गुना से अधिक हैं।

सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलें कुल पॉजिटिव प्रतिशत मामले के केवल 10.92 हैं। देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 8,04,528 है। अधिक संख्या में मरीजों के ठीक होने से राष्ट्रीय रिकवरी दर में और सुधार हुआ है, जो बढ़कर 87.56 प्रतिशत हो गई है।

78 प्रतिशत ठीक हुए नए मामलें 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं। अकेले महाराष्ट्र में एक दिन में 13,000 से अधिक नए मरीज ठीक हुए हैं इस प्रकार महाराष्ट्र ने इसमें सबसे अधिक योगदान दिया है।

WhatsApp Image 2020-10-16 at 10.19.37 AM.jpeg

79 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में नए मामलों की संख्या 10,000 से अधिक रही है, जो सबसे अधिक हैं इसके बाद कर्नाटक में ऐसे मामलों की संख्या 8,000 से अधिक रही है।

WhatsApp Image 2020-10-16 at 10.19.37 AM (2).jpeg

पिछले 24 घंटों में 895 मौत हुई हैं।

इनमें से लगभग 82 प्रतिशत मौत दस राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों- महाराष्ट्रकर्नाटकपश्चिम बंगालतमिलनाडुछत्तीसगढ़आंध्र प्रदेशउत्तर प्रदेशपंजाबओडिशा और दिल्ली में हुई हैं।

37 प्रतिशत (337 मौत) से अधिक नई मौत महाराष्ट्र में हुई हैं


13 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख आबादी पर राष्ट्रीय औसत से अधिक होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।




ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !