मकरध्वज प्रधान मैनपुर (अमलीपदर)
मैनपुर- गरियाबंद जिले के अन्तर्गत ओडीसा सीमा से लगा मैनपुर मुख्यालय के ग्राम पंचायत बिरीघाट के आश्रीत ग्राम पानीगांव मे जहा राज्य सरकार बच्चो के शिक्षा को लेकर शिक्षको की हर मांगे पूरी कर रही है लेकिन वो खोखले साबित हो रहा है,राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत जोरपारा प्राथमिक शाला के अतिरिक्त भवन की स्विकृती हूई थी
जो आज खन्डहर मे तब्दील होता नजर आ रहा है,बच्चो को बिठा कर शिक्षा देना तो दूर यहाँ गाय और बैल का गो साला बन गया है,स्कुली बच्चे को प्राथमिक शाला पनीगांव व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है!ग्रामीण शासन की उदासिनता से नाराज है इन पिछड़े आदिवासी बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है
शासन प्रशासन व सम्बन्धित अधिकारी आखिर क्यो इस और ध्यान नही दे रहे हैं ।


