मैनपुर (अमलीपदर) मकरध्वज प्रधान
मैनपुर-अमलीपदर आदिवासी बहुल्य क्षेत्र मे विगत 10 वर्षों से ग्रामीणो की माँग थी की यहाँ एटीएम सुविधा दी जाए,यहां छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैक तो था लेकिन जंगली इलाका से लगभग 10 से 15 किलोमीटर की दूरी से लोग अपना रकम निकालने आते थे तो एक ही बैक क्षेत्र में होने के कारण भीड़-भाड़ ज्यादा होती थी जिसके चलते खाली हाथ घर लौट जाने को मजबुर होते थे लेकिन राहत की सांस ये कि 30 नवम्बर से अमलीपदर मे एटीएम सुविधा उपलब्ध हो पाईगी,जिसे देख यहाँ के ग्रामीण काफी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं,एटीएम बनते देख थोडी राहत की सांस ली है।
"विगत कई वर्षों से ग्रामीणो की माँगें पूरी होने वाली है"
नवंबर 10, 2020
Tags

