छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
कोरबा / दीपका - नये बस स्टैंड और सामुदायिक भवन से लगकर बनाने जा रहे पौनी पसरी के चबूतरे और शेड का भूमिपूजन आज हो तो गया लेकिन विवाद के बीच। विपक्ष के पार्षदो ने इस काम की जगह का विरोध करते हुए औचित्य पर सवाल खड़े किए , इसके साथ ही नगर पालिका के CMO को ज्ञापन भी सौंपा गया, 27 लाख रुपये पौनी पसरी पर खर्च होना है , इसके अंतर्गत परंपरागत व्यवसाय करने वाले को यहाँ पर जगह दी जाएगी । इस चबूतरे और शेड बनाए जाने है, नगर पालिका दीपका ने भी इस दिशा में काम करना तय किया। नगर पालिका परिषद दीपका ने स्थानिय प्रतीक्षा बस स्टैंड से लगकर इस काम को चुना है , बगल में ही लगभग दो करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय सामुदायिक भवन बनाया गया है । इससे लगकर ही पौनी पसरी के चबूतरे और शेड बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है , खास बात यह है कि नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा किसी भी तरह का प्रस्ताव लाया ही नहीं है, और न ही इसे मंजूरी मिली । इससे पहले ही योजना के काम के लिए भूमि पूजन तय कर लिया गया , मामले की जानकारी होने के साथ इसका विरोध करना शुरू हो गया । विपक्ष के पार्षद अरूणीश तिवारी के नेतृत्व में अन्य सहयोगियों ने इस बारे मे नगर पालिका के रवैये पर एतराज जताया ।।

