राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 8 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

गरियाबंद 02 अक्टूबर 2020/ प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम हाथबाय निवासी 40 वर्षीय नंदनी ध्रुव की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के पति श्री डिगेश्वर ध्रुव को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह छुरा तहसील के ग्राम मुरमुरा निवासी 50 वर्षीय हेमलाल ध्रुव पिता केजुराम ध्रुव के पानी में डुबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनकी पत्नी दशोदा बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !