गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद:-नवपदस्थ कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने पद भार ग्रहण करते ही गरियाबंद जिले के मिडियाकर्मियो से परिचर्या करते हुए जिले के विकास के विषय में संज्ञान लिया जिसमें मुख्य रूप से गरियाबंद जिला प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है शासकीय योजनाओं में प्रकाश डालते हुए धान खरीदी, समय पर गिरदावरी, गौठान समितियों को आत्मनिर्भर, आजीविका सेक्टर का विकास, महिला समूह की सक्रियता, वनोपज, वन संपदा पर चर्चा किया गया साथ ही साथ युवा कलेक्टर क्षीरसागर ने युवाओं को संबोधित करते हुए असफलता ही सफलता की कुंजी है पुनः प्रयास करने से निश्चित ही जीत होती हैं युवाओं में जो हुनर हैं उसे ही करना चाहिए।
तेज तर्रार युवा कलेक्टर शासकीय योजनाओं के संबंध में लापरवाही बरतने पर त्वरित कार्यवाही करने का विचार व्यक्त किया गया।


