छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने करोना काल के बाद क्षेत्र में अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन किया, विधायक ने खनिज न्याय के अनेक भवन एवं सीसी रोड़ निर्माण करोड़ों रुपये के कार्यो का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया, ग्राम पंचायत हुकरा, जेजरा, डिडोलीभाटा, नवागाव कला,लोतलोता व नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड 14 में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया। यह कार्य विधायक ने खनिज न्याय मद से स्वीकृत कराया गया है, भूमिपूजन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, जनपद अध्यक्ष कटघोरा लता कवंर, उपाध्यक्ष गोविन्द कवंर, कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ मेमन, छत्रपाल सिंह, शेख इशियाक हरदीबाजार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेद शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि राज जायसवाल, आकाश शर्मा, विकास सिंह सहित ग्राम पंचायत के सरपंच सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे

