छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गोंडवाना विकास क्रान्ति आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय दादा हीरासिंह मरकाम के दशगात्र में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तिवरता ग्राम पहुंचे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा काकेर विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल सिंह शोरी, पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रशांत मिश्रा, मरवाही से श्रीमती अर्चना पोर्ते, अनिल गुप्ता तथा गोंडवाना समाज के सभी पदाधिकारियों सहित समाज के सामाजिक बंधुओं सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।



