जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू का क्षेत्र में निरन्तर दौरा :

रिपोर्टर-रामकुमार यादव
9009867006

2 साल से सड़क दुर्घटना में घायल जीनव दास मानिकपुरी को तत्काल आर्थिक सहायता के साथ इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन :

पांडुका : कॅरोना वैश्विक महामारी के दौर में भी जिला पंचायत सदस्य एवं नवनियुक्त छ.ग.कैम्पा सदस्य लक्ष्मी साहू अपने क्षेत्र के दौरा कर  जनता से निरन्तर मिलकर उनके सुख -दुख में खड़ी हो रही हैं ।इस दरम्यान उन्हें छुरा विकास खण्ड के छोटे से गांव बोइरडीह में दो साल से एक सड़क दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी टूटने से जीवन मृत्यु से लड़ते गरीब परिवार के जीवनदास मानिकपुरी के में जानकारी में मिलने पर श्रीमती साहू ने उनके पिता भगवान दास और माता पार्वती बाई से मिलकर पूरी जानकारी हासिल की।

घर की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हालत में उन्होंने इलाज नही करा पा रहे है। इस अवसर पर उन्होंने तत्काल उच्च अधिकारियों से चर्चा कर छत्तीसगढ़ सरकार के संजीवनी के तहत इलाज करवाने का आश्वासन दिया और तत्काल अपने ओर आर्थिक सहयोग जीवनदास के परिवार वालो को दी।


ग्राम पंचायत पंक्तिया में ग्रमीणों से मिलकर हाल चाल जाना , जंहा ग्रामीणों में हाईस्कूल का उन्नयन कर हायर सेकंडरी स्कूल, गर्मी के दिनों में निस्तारी और पेयजल के तालाब में बोर लगवाने और रंगमंच की मांग रखी । जिसे जिला पंचायत सदस्य ने तत्काल प्रस्ताव कर प्रभारी मंत्री से स्वकृति करवाने का आश्वासन दिया। 


क्षेत्र के निरन्तर दौरा कर छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं नरवा ,गरवा,घुरवा बाड़ी, धरसा निर्माण ,गोबर खरीदी और उनके लाभों को जनता के प्रचार प्रसार कर लोगों को योजनाओं का लाभ अधिक से  अधिक करने का आग्रह कर रही है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !