छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की खास रिपोर्ट
कोरबा / बाल्को दिनांक 01.11.2020 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया अपने गृह ग्राम गई थी। जो दिनांक 01.11.2020 को शाम लगभग 4 बजे घर आकर देखी तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था घर के अंदर जा कर देखी तो घर का पूरा सामान अस्त व्यस्त बिखरा हुआ था दीवान के आलमारी में रखे सोने का जेवर एवं आलमारी के लाकर में रखे नगदी रकम 307000/- नहीं था कोई अज्ञात चोर के द्वारा घर के अंदर घुसकर मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 491/20धारा 457, 380भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 03.11.20 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति रिस्दी क्षेत्र में घुम रहा कि सूचना पर पकड़ कर पूछताछ पर अपना पता धार म०प्र० का रहने वाला बताया तथा दिनांक 31.10.20 के रात्रि में अपने अन्य साथियों के साथ बालको कॉलोनी में चोरी करना स्वीकार किया। प्रकरण के अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार है। आरोपी को पकड़ने में सउनि नरेन्द्र परिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
थाना बालको के नकबजनी के मामले में विशेष रुचि लेकर नकबजनी के आरोपी को दो दिवस के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजने पर सउनि नेरन्द्र सिंह परिहार को पुलिस मैंन ऑफ द वीक हेतु नामांकित
नवंबर 12, 2020
Tags

