गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
कलेक्टर ने किया राजिम, फिगेश्वर व छुरा वि.ख.का सघन दौरा,राम वनगमन,गौठान,महिला समूह के कार्यों का अवलोकन,तहसील व जनपद कार्यालय का औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने किया राजिम, फिंगेश्वर और छुरा विकासखंड का सघन दौरा
राम वनगमन, गौठान व महिला समूह के कार्यो का अवलोकन
तहसील एवं जनपद कार्यालय का औचक निरीक्षण
गरियाबंद 11 नवम्बर 2020/
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज राजिम, फिंगेश्वर एवं छुरा विकासखण्ड का औचक निरीक्षण कर यहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने राजिम में राम वनगमन क्षेत्र का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने राम वनगमन परिपथ के विकास के लिए चिन्हित स्थलों का अवलोकन किया। साथ ही राजिम के वार्ड क्रमांक-01 में स्थित मणिकंचन केंद्र में वर्मी कंपोस्ट, गोबर संग्रहण और महिला समूह द्वारा बनाए गए गोबर के दिए और गुटका का अवलोकन किया। महिला समूह द्वारा बनाये गये गोबर के सामग्रियों की सराहना की।
उन्होंने समीप में स्थित लगभग डेढ़ एकड़ स्थल पर गौठान बनाने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी को दिए है। इसके पश्चात कलेक्टर द्वारा तहसील कार्यालय राजिम का औचक निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने तहसील कार्यालय में आए लोगो से बातचीत कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर द्वारा तहसील परिसर में साफ-सफाई तथा सुव्यवस्थित पार्किंग के निर्देश दिए।उन्होंने तहसील कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से परिचय लेते हुए समय पर कार्यालय आने एवं आगन्तुकों का कार्य समय पर निराकृत करने आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सागर ने एसडीएम कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया
और नामांतरण, बंटवार, कोर्ट प्रकरणों की जानकारी ली। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री जी.डी. वाहिले, तहसीलदार श्री ओ. पी. वर्मा मौजूद थे।
तत्पश्चात कलेक्टर द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय फिंगेश्वर एवं उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों को समय पर आने तथा रिकॉर्ड का उचित संधारण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर आए किसानों से बातचीत कर कृषि कार्य की जानकारी ली श्री क्षीरसागर ने मौके पर उपस्थित किसानों को चना और सरसों फसल लेने की सलाह दी।
उन्होंने निर्माणाधीन हाउसिंग बोर्ड आवास का भी अवलोकन किया। यहां 5 ब्लॉक में 38 यूनिट बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने दिसंबर तक इसे पूर्ण कर हैंड ओवर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जनपद के सीईओ श्री एच.आर. सिदार, तहसीलदार प्रेमुलाल साहू एवं कार्यालय स्टाफ मौजूद थे। तत्पश्चात उनके द्वारा ग्राम भेण्ड्री के गौठान का अवलोकन किया गया।
यहां उन्होंने वर्मी कंपोस्ट और खरीदे गए गोबर की जानकारी ली। बताया गया कि अभी तक 61 हजार 792 किलो गोबर खरीदा गया है जिसका भुगतान हो गया है।
कलेक्टर द्वारा छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत देवरी के गौठान का अवलोकन भी किया गया।
यहां उन्होंने महिला समूह के कार्यो का अवलोकन किया। गौठान में उनके द्वारा चलाए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली, कलेक्टर ने उनके द्वारा बनाए गए गोबर की दीए, मिट्टी का मोमबत्ती, चुकिया और वर्मी कंपोस्ट की सराहना की। उन्होंने लता वर्गीय सब्जियों के लिए बनाए गए मचान की भी सराहना की।
महिला समूह की सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा आयजनित गतिविधि अंतर्गत गोबर उत्पाद एवं कृषि कार्यो की गतिविधि नियमित रूप से किया जा रहा है। ट्री गार्ड भी बनाया गया।
जिसे बाजार में विक्रय किया जा रहा है। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य एवं अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी की जानकारी ली।
बताया गया कि यहां 70 हजार 504 किलो गोबर की खरीदी की गई है। इस दौरान विकासखंड छुरा की सीईओ सुश्री रुचि शर्मा भी मौजूद थी।




