देवसिंह रात्रे को जिलाधीश द्वारा रेडक्रास जिला गरियाबंद अजिवन संरक्षक सदस्य प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़ के लिए रामकुमार यादव कि रिपोर्ट

संपर्क -9009867006

छुरा  :- विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष देवसिंह रात्रे ने कोरोना काल की विकट स्थिति के समय  गरियाबंद जिला के तत्कालीन कलेक्टर श्री श्याम धावडे को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत सदस्यता शुल्क के रूप में ₹ 25000 प्रदान किए थे, और इंडीयन रेडक्रास सोसाइटी जिला गरियाबंद के प्रथम अजिवन संरक्षक सदस्य बने ' गरियाबंद जिला के नवनियुक्त कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर  द्वारा इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला गरियाबंद का प्रथम संरक्षक सदस्य ( पेट्रान )   का प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला गरियाबंद डॉ एन आर नवरत्न, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस पी प्रजापति, एवं रेड क्रॉस सोसायटी जिला संगठन रामलाल साहू की उपस्थिति में प्रदान किया गया, और साथ ही साथ नथमल शर्मा पैटर्न सदस्य लेख राम ध्रुवा उप संरक्षक सदस्य स्माइल मेमन सदस्य को भी सदस्यता का प्रमाण पत्र जिलाधीश द्वारा प्रदान किया गया । 

                       छुरा ब्लॉक के समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी को सहयोग के लिए जिलाध्यक्ष गरियाबंद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,  खंड चिकित्सा अधिकारी, रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला संयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

         विदित कि विकासखंड छुरा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस पी प्रजापति की सक्रियता एवं प्रोत्साहन के कारण इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी में 63 लोगों ने आजीवन सदस्यता ग्रहण करते हुए ₹122000 का सहयोग राशि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गरियाबंद अध्यक्ष कलेक्टर को प्रदान किये।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !