कोरबा: चरित्र संदेह को लेकर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट

कोरबा। दीपावली पर्व की तैयारी में लगे लोगों को उस वक्त हैरानी हुई जब उन्हें एक विवाहित महिला की हत्या की खबर आई। उसका शव घर के एक कमरे में मृत स्थिति में पाया गया। पुलिस ने इस मामले में उसके पति को हिरासत में लिया है। चरित्र संदेह की बातें शुरुआती पूछताछ में सामने आई है।


कोरबा के रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पोड़ीबहार क्षेत्र में पुष्पा श्रीवास 35 वर्ष का शव उसके घर के शयनकक्ष में पाया गया। लहूलुहान स्थिति में आज शव मिलने के साथ आसपास में यह खबर आम हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना दिए जाने पर रामपुर क्षेत्र की पुलिस यहां पहुंची और यहां का मुआयना किया। इस दौरान फॉरेंसिंक एक्सपर्ट को भी घटना स्थल पर बुलवाया गया। जिसके माध्यम से जरूरी जांच की गई। महिला के गले में धारदार हथियार से चोट के निशान पाये गए। इस मामले को लेकर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और उनसे मिली जानकारी के आधार पर मृतका के पति विजय श्रीवास को हिरासत में ले लिया।


खबर के अनुसार चरित्र संदेह को लेकर अक्सर दंपत्ति में वाद-विवाद हुआ करता था। कई मौकों पर मारपीट की घटनाएं भी यहां हो चुकी थी। रामपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका का पति हेयर कटिंग सेलून में काम करता था। महिला की हत्या करने के लिए कैंची से एक-दो बार हमला करने और गला दबाने का तथ्य सामने आया है। फिलहाल मर्ग कायम करने के साथ जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। आगे की जांच में अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !